मुख्य कंटेंट तक स्किप करें

WordPress Playground डॉक्स

क्या आप आधिकारिक Playground वेबसाइट ढूंढ रहे हैं?

WordPress Playground वेबसाइट अब wordpress.org/playground/ पर है। आप जिस साइट पर अभी हैं, वह दस्तावेज़ों के लिए है।

👋नमस्कार! WordPress Playground के दस्तावेज़ों में आपका हार्दिक स्वागत है।

Playground, WordPress के साथ प्रयोग करने और सीखने का एक ऑनलाइन टूल है। यह साइट (Documentation) वह जगह है जहां आपको Playground का उपयोग शुरू करने के लिए सभी जरूरी जानकारी मिलेगी।

WordPress Playground दस्तावेज़ 4 अलग-अलग हब (सब-साइट्स) में विभाजित हैं:

  • 👉 Documentation (आप यहां हैं) – WP Playground का परिचय, शुरुआती गाइड और WP Playground डॉक्स के लिए आपका प्रवेश बिंदु।
  • Blueprints – Blueprints JSON फाइलें हैं जो आपके WordPress Playground इंस्टेंस को सेटअप करती हैं। उनकी संभावनाओं के बारे में Blueprints डॉक्स हब में जानें।
  • Developers – WordPress Playground को एक प्रोग्रामेबल टूल के रूप में बनाया गया है। Developers डॉक्स हब में जानें कि आप इसे अपने कोड से क्या-क्या कर सकते हैं।
  • API Reference – WordPress Playground द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी APIs

इस डॉक्यूमेंटेशन हब में नेविगेट करना​

यह डॉक्स हब WordPress Playground की शुरुआत पर केंद्रित है और नीचे दिए गए प्रमुख सेक्शनों में विभाजित है।

  • Quick Start Guide: जो लोग WordPress Playground के साथ अभी शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए यह सबसे सही जगह है जहां आप जल्दी से शुरू कर सकते हैं: नई WordPress साइट शुरू करें, ब्लॉक/थीम/प्लगइन आज़माएं, या किसी खास WordPress/PHP वर्शन का परीक्षण करें।

  • Playground web instance: https://playground.wordpress.net/ पर मिलने वाले Playground इंस्टेंस के बारे में और जानें।

  • About Playground: WordPress Playground क्या है, यह कितना सुरक्षित है, आप इसके साथ क्या कर सकते हैं और इसकी कुछ वर्तमान सीमाओं के बारे में जानने के लिए इस सेक्शन में जाएं।

    जानें कि आप WordPress Playground का उपयोग करके अपने प्रोडक्ट Build, Test, और Launch कैसे कर सकते हैं।

  • Guides: नई स्किल्स सीखने, चरण-दर-चरण निर्देश पाने और उपयोगी समझ विकसित करने के लिए हमारे विस्तृत गाइड्स देखें। सीखने और आगे बढ़ने के लिए अभी शुरू करें!

  • Contributing: WordPress Playground एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट है जो हर तरह के योगदानकर्ताओं का स्वागत करता है—कोड से डिज़ाइन तक, दस्तावेज़ों से ट्रायेज तक। योगदान कैसे करना है, यहां जानें।

  • Links and resources: WordPress Playground से संबंधित उपयोगी लिंक और संसाधनों का एक अच्छा संग्रह।

शुरुआती कदम​

चाहे आप डेवलपर हों, गैर-तकनीकी उपयोगकर्ता हों, या योगदानकर्ता हों, ये डॉक्स आपकी सीखने की यात्रा की शुरुआत में आपका मार्गदर्शन करेंगे:

Introduction to Playground: running WordPress in the browser ब्लॉग पोस्ट को WordPress Developer Blog पर पढ़ें। यह WordPress Playground का बेहतरीन परिचय देता है।

गहराई से समझें​

यदि आप डेवलपर या तकनीकी उपयोगकर्ता हैं, तो आप उपलब्ध APIs को सीधे देखना चाहेंगे:

जुड़ें और योगदान दें​

WordPress Playground एक open-source प्रोजेक्ट है और कोड से लेकर डिज़ाइन तक, तथा दस्तावेज़ों से लेकर ट्रायेज तक, सभी योगदानकर्ताओं का स्वागत करता है। चिंता न करें, योगदान करने के लिए WebAssembly जानना जरूरी नहीं है!

  • योगदान कैसे करें इसकी पूरी जानकारी के लिए Contributors Handbook देखें।
  • Slack में #playground चैनल में जुड़ें (साइनअप जानकारी के लिए WordPress Slack पेज देखें)

सभी WordPress प्रोजेक्ट्स की तरह, हम सभी के लिए एक स्वागतपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से, सभी योगदानकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे हमारे Code of Conduct का पालन करें।

लाइसेंस​

WordPress Playground एक मुक्त सॉफ्टवेयर है, जिसे GNU General Public License version 2 या (आपकी पसंद के अनुसार) उसके किसी बाद के संस्करण की शर्तों के तहत जारी किया गया है। पूर्ण लाइसेंस के लिए LICENSE.md देखें।



Code is Poetry.